jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

Harda News: प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वितरित की गई पाठ्य पुस्तकें

हरदा : प्रदेश स्तरीय स्कूल चले हम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरदा डॉ. आर दोगने, अध्यक्ष जिला पंचायत हरदा श्री गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत हरदा श्री दर्शन सिंह गहलोद, डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक कुमार डेहरिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हरदा श्री बलवंत पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी व विद्यार्थिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन अर्चन से की गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रवेश उत्सव में उपस्थित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नवीन सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. दोगने ने विद्यार्थियों को माता-पिता और गुरु का सम्मान करने और स्कूल नियमित रूप से आने के लिये सीख दी, उन्होने विद्यार्थी जीवन में समय प्रबंधन के महत्व एवं बेहतर भविष्य हेतु लक्ष्य संधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया। अध्यक्ष जिला पंचायत श्री शाह ने शिक्षा के महत्व प्रकाश डाला एवं शिक्षा को मनुष्य के जीवन की आवश्यकता के बारे में बताया। उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री गहलोत ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के बारे में बताया। डिप्टी कलेक्टर हरदा श्री डेहरिया ने बच्चों को सिविल सर्विसेज परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक श्री बलवंत पटेल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ परीक्षाओं की तैयारी संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रेरक पंक्तियों के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य श्रीमती तोमर ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक नितिन कुमार सोनी द्वारा किया गया।