jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

Harda News: जिला स्तरीय रोजगार मेला 20 जून को आईटीआई में होगा

हरदा : जिले के बेरोजगार युवाओं तथा पटाखा फैक्ट्री में प्रभावित हुए अग्नि पीड़ित परिवारों के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 जून को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला खण्डवा रोड़ स्थित शासकीय आईटीआई हरदा में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों द्वारा 300 युवाओं की भर्ती प्रशिक्षु कर्मी, मशीन ऑपरेटर एवं सुरक्षा गार्ड के पदों पर की जाएगी। मेले में शामिल होने के लिये न्यूनतम योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12 वीं, आईटीआई उत्तीर्ण है। मेले में 18 से 30 वर्ष तक की आयु के युवा सम्मिलित हो सकते है।
जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलोटे ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, परिचय पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन व पासपोर्ट साइज के 4 फोटो के साथ साक्षात्कार के लिये निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित हो सकते है। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मणसिंह सिलोटे के मोबाइल नम्बर 9424056828 पर सम्पर्क किया जा सकता है।