jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

हरदा : सर्व ब्राह्मण समाज ने शपथ लेकर किया पौधरोपण

हरदा : सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार को राजधानी कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे।इस दौरान मोगरा,गुलमोहर,सीसम, सहित अन्य प्रकार के 13 पौधे रोपे गए।समाज के सदस्यों ने विशेष रूप से मंत्रोच्चार के साथ संरक्षण का संकल्प भी लिया।समाज के महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस,विवाह वर्षगांठ,पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधरोपण की मुहिम चलाई गई है। कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने कहा कि सदस्यों के विशेष दिवसों को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य के भाव के साथ समाज द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।इस दौरान वरिष्ठ सदस्य स्व.श्रीमती संगीता हरिनारायण जोशी, स्व. केशव प्रसाद जोशी की पुण्यतिथि, बीएम पारे,लोकेश शर्मा,लोकेश पंडित की विवाह वर्षगांठ,अशोक दुबे,चंचल व्यास,श्रेयांश पंडित,राजेश दुबे अधिवक्ता,ज्योति महंत, के जन्मदिवस पर पौधे रोपे गए।कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल पर शर्मा,चंद्रकांत शुक्ला,उपाध्यक्ष रोहित तिवारी,लोकेश शर्मा,कोषाध्यक्ष गजानंद डाले,संयोजक नितेश बादर,युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित,एल के पारे,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया,केतकी चौबे ,शशी शर्मा,हेमा शर्मा,कल्पना काशिव, कांता चौबे,नम्रता पुजारी,हंसा शर्मा,ज्ञानेश्वर तिवारी,,नवीन शर्मा, सहित समाजजन उपस्थित थे।

- Install Android App -

Harda Mandi Bhav: आज 03/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today