हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशानुसार खरीफ मौसम वर्ष 2024 में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग के जिला एवं विकासखण्ड निरीक्षकों द्वारा उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं के विक्रय एवं भण्डारण प्रतिष्ठानों का निरंतर निरीक्षण एवं नमूने आहरित किये जा रहे है। प्रभारी उप संचालक कृषि श्री संजय यादव ने बताया कि सोमवार को जिला बीज निरीक्षक श्री रामकृष्ण मंडलोई, कृषि विस्तार अधिकारी श्री अनिल कुमार मलगाया ने माँ रेवा कृषि सेवा केंद्र हंडिया, चौहान ट्रेडर्स हंडिया के विक्रय एवं भण्डारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर बीज के नमूने लिये। इसके अलावा विकासखंड कीटनाशी निरीक्षक सुश्री सोनल अठनेरे, कृषि विस्तार अधिकारी श्री अरुण कुमार दुबे ने एन.पी.के. कृषि सेवा केंद्र हरदा एवं कृष्णा इंटरप्राइसेज हरदा के विक्रय एवं भण्डारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। अद्यतन स्थिति तक उर्वरक के 66 नमूने एवं बीज के 290 नमूने आहरित कर, विश्लेषण के लिये राज्य शासन द्वारा अधिसूचित उर्वरक गुण नियंत्रण एवं बीज गुण नियंत्रण प्रयोगशाला को प्रेषित किये गये है। अद्यतन स्थिति तक 39 उर्वरक के नमूनो का परिणाम मानक स्तर एवं 18 बीज नमूनो का परिणाम मानक स्तर का पाया गया है। साथ ही 1 बीज नमूना अमानक पाये जाने पर संबंधित विक्रेता को प्रदाय बीज लायसेंस निरस्त किया गया।
प्रभारी उप संचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विक्रेताओ के विक्रय एवं भण्डारण प्रतिष्ठान में पायी गई कमियों के आधार पर 7 उर्वरक विक्रेता एवं 7 बीज विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिनमें से 1 बीज विक्रेता का जबाव संतोषजनक नहीं होने पर बीज लायसेंस को निलंबित किया गया तथा 2 बीज विक्रेताओं के विक्रय एवं भण्डारण स्थल पर पाये गये बीज को विक्रय से प्रतिबंधित किया गया। इसके अलावा पौध संरक्षण औषधि विक्रेताओं के विक्रय एवं भण्डारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने पर पायी गई अनियमितता के संबंध में 19 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया तथा 1 विक्रेता के विक्रय एवं भण्डारण स्थल पर उपलब्ध स्कन्ध को विक्रय से प्रतिबंधित किया गया।
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू
हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये
महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...
जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण
आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
