हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ग्राम कालपी निवासी श्री अशोक पाराशर ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा कालपी में 4 वर्ष पूर्व नाली निर्माण कराया गया था, परन्तु नाली के पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण पानी उसके खलिहान में भरा रहता है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने जनपद पंचायत टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम अबगांवखुर्द निवासी रामभरोस ने कलेक्टर श्री सिंह को हाइवे रोड़ किनारे छोड़ी हुई अधूरी नाली को पूर्ण कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में हरदा निवासी विजय कुमार अग्रवाल ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि उनके ग्राम हीरापुर में खेत के गेट के सामने पुलिया के पाइप को निर्माण एजेन्सी द्वारा बंद कर दिया गये है, जिससे बरसात का पानी उनके खेत में जाएगा इसलिये अस्थाई नाली बनाकर पानी को आगे बढ़ाया जाए। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। हरदा निवासी सुमेर सिंह राजपूत ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह को नाली की सफाई करवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को नाली की सफाई कराने के निर्देश दिये। ग्राम फुलड़ी निवासी विनोद गौर ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह को अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम टिमरनी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में ग्राम मनियाखेड़ी निवासी मुकेश ने कलेक्टर श्री सिंह को खुली पड़ी खदानों पर तार फेंसिंग कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार टिमरनी को समस्या के निराकरण कराने के निर्देश दिये। शिवम् वाटिका कॉलोनी निवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह को कॉलोनी का पूर्वी द्वार खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
ब्रेकिंग
प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ
आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान
प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर
हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित
वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार
सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित
कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए
ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाने सीईओ जिला पंचायत ने ली समीक्षा बैठक
हरदा में बिजली चोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान, 389 प्रकरण दर्ज, 97.42 लाख रुपये की बिलिंग
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
