jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

Harda News: तहसील परिसर में अधिवक्ता कक्ष का शुभारम्भ किया कलेक्टर श्री सिंह ने

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को तहसील कार्यालय परिसर में निर्मित अधिवक्ता कक्ष का विधिवत पूजा अर्चन कर व फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री गोपेश गर्ग, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री संजय शांडिल्य के अलावा तहसीलदार सुश्री लवीना घाघरे, नायब तहसीलदार विजय कुमार साहू सहित अधिवक्तागण एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि तहसील कार्यालय के इस अधिवक्ता कक्ष में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये आगे भी हर संभव मदद की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कलेक्ट्रेट में भी अधिवक्ताओं के लिये एक कक्ष की व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें कलेक्ट्रेट में परेशानी न हो। कार्यक्रम का संचालन जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री सुदीप मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष श्री चंदन सिंह राजपूत ने किया।