हरदा। श्री कृष्ण यादव समाज ट्रस्ट और श्री कृष्ण यादव समाज युवा संगठन द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
समाज के मुख्य ट्रस्टी रामकृष्ण यादव ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम तय किए गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे भगवान श्री कृष्ण के अभिषेक के साथ होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे युवाओं की वाहन रैली निकलेगी।
दोपहर 12 बजे भगवान की आरती और दोपहर 12:30 बजे भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन होगा। शाम 6 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता और शाम 8 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती भी होगी।

