हरदा। रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर के घंटाघर का बाजार राखियों से सज गया हैं। दुकानदारों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से दुकानें सजा दी हैं।
इस बार बच्चों के लिए कार्टून, लाइट जलने वाली और गाने वाली राखियों की खास डिमांड देखी जा रही है। इस बार दुकान पर सिर्फ स्वदेशी राखियां ही बेची जा रही हैं। ग्राहक भी चाइना की राखियां नहीं खरीद रहे।महिलाओ की संख्या बाजार बढ़ गई है। किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस व्यवस्था की गई है।
गुरुवार बाजार में राखी खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। त्योहार पास आते ही बाजार में राखी की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

