jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई

हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मोहन साई ने कहा कि राजीव गांधी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा और पंचायती राज व्यवस्था के जनक थे। उनके प्रयासों से ही देश में कंप्यूटर, दूरसंचार और आधुनिक तकनीक का युग शुरू हुआ। उन्होंने ही मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की थी ताकि युवा राजनीति में भाग ले सकें।

- Install Android App -

राजीव गांधी ने नवोदय विद्यालय, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और विज्ञान-तकनीक को बढ़ावा देने का काम किया। देश की एकता, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में गोविंद सूर्यवंशी, दिनेश यादव, अनिल दूबे, विजय सिंह सूरमा, सिद्धार्थ बिहारे समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।