jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Harda News: पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक गुरूवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु में कोई भी गौवंश सड़क पर विचरण न करें, इस हेतु व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.के. त्रिपाठी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुश्री पुनम यादव, निरीक्षक पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सुश्री नेहा आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में पशुपालन पालन विभाग के पोर्टल एवं आईडी पासवर्ड की जानकारी न होने पर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री पी.के. शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि जिले में पंजीकृत 9 अशासकीय गौशालाओं को मार्च 2024 तक अनुदान राशि का वितरण किया जा चुका है। जिले में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के तहत 8 गौशालायें संचालित है। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के कार्यों भी समीक्षा की।