jhankar
ब्रेकिंग
Harda: आश्रम से पांच मवेशी चुराए। रेलवे ट्रैक पर बांधकर उनकी हत्या करवाई। हरदा-बैतूल में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40-42डिग्री के पार भोपाल में हिंदू छात्रा से धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का आरोप, मुस्लिम संगठन ने की कार्रवाई की मांग भिंड में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी: कहीं 106 तो कहीं 93 रुपये प्रति लीटर, जानें आपके शहर का भाव गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को बैतूल में निकलेगी विराट पदयात्रा अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा रैकेट पकड़ा, 500 से ज्यादा पेटियां बरामद महिलाओ की उड़ान एवं सशक्तिकरण की सबसे बड़ी बाधक कांग्रेस व उसके सहयोगी -नमिता अग्रवाल नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने बाद बालिका सुरक्षित बरामद Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Harda News: कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन फसल के लिए किसानों को दी सलाह

हरदा : कृषि विज्ञान केंद्र की पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी वैज्ञानिक सुश्री पुष्पा झरिया ने किसानों को सुझाव दिया है कि जिन किसानों ने अभी तक बुवाई नहीं की है वे सोयाबीन की  जे.एस. 2216, जे.एस. 2212 व डीजेएस 2034 किस्में लगा सकते हैं। उन्होंने सलाह दी है कि सोयाबीन की बुवाई के तुरंत बाद चौड़ी और संकरी दोनों प्रकार की खरपतवारों के नियंत्रण के लिये मैटालोक्लोर 50 एई सी, 2 लीटर प्रति हेक्टेयर तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के लिये डाइक्लोसुलम 84 डब्लू डीजी 26 से 30 ग्राम प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करें। जिन किसान भाइयों ने सीड ड्रिल से कतारों में बोनी की है वे 6 से 10 कतारों के अंतराल पर नालियां बना लें ताकि आवश्यकता अनुसार जल भराव एवं जल निकासी की सुविधा प्राप्त हो सके।