jhankar
ब्रेकिंग
गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शुक्रवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज

हरदा खंडवा: प्रशासन की लापरवाही अनदेखी प्रतिदिन हो रहे हादसे, अब सर्व समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार को लिखा पत्र।

हरदा/खिरकिया,:हरदा-आशापुर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय युवाओं द्वारा शुरू की गई मुहिम अब जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू की गई इस मुहिम को अब तक सैकड़ों नागरिकों द्वारा ई-मेल के जरिए समर्थन मिला है, और एक दिन में ही सैकड़ों मेल संबंधित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं मंत्रियों को भेजे गए।

 

इस मुहिम के पहले चरण में नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा के कलेक्टर, मध्यप्रदेश शासन के मंत्रियों, और केंद्र सरकार के मंत्रियों को सड़क निर्माण की आवश्यकता को लेकर ईमेल किए गए।

 

सामाजिक संगठनों का मिला समर्थन

 

इस जनहित मुहिम को अब सामाजिक संगठनों का भी खुला समर्थन मिलना शुरू हो गया है। क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक संगठनों ने इस मुहिम को न सिर्फ समर्थन दिया है, बल्कि सड़क निर्माण की माँग को अपनी प्राथमिकता बताया है। समर्थन देने वाले प्रमुख संगठनों के नाम इस प्रकार हैं:

 

 

संगठन / सामाजिक पत्रक प्राप्त लिस्ट 

1. जनपद अध्यक्ष खिड़कियां 

2. नगर विकास समिति खिड़कियां 

3. महाराणा सेना मध्य प्रदेश

4. राजपूत समाज समिति खिड़कियां 

5. श्री भुवाणा प्रांतीय गुर्जर युवा सभा नया खेड़ा

6. समता महिला मंडल खिड़कियां 

7. श्री दाना बाबा नव दुर्गा उत्सव समिति 

8. नौजवान मुस्लिम कमेटी खिड़कियां 

9. मीणा समाज सेवा संगठन मध्य प्रदेश 

10. सर्व ब्राह्मण समाज ब्लॉक खिड़कियां

11. उपाध्यक्ष जनपद खिड़कियां

12. कहार महासंघ राष्ट्रीय संगठन

13. दिगंबर जैन समाज खिड़कियां 

- Install Android App -

14. श्री माहेश्वरी समाज

15. खिड़कियां नवनिर्माण समिति

16. सर्व सेन समाज ब्लॉक खिड़कियां

17. नागवंशी फूल माला समाज छीपाबढ़ 

18. श्री गुरु सिंध समाज सभा 

19. नगर परिषद खिड़कियां 

20. अग्रवाल समाज खिड़कियां 

21. श्वेतांबर जैन समाज खिड़कियां 

22. दिगंबर जैन समाज खिड़कियां

23. भीम आर्मी भारत एकता मिशन

24. अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ

25. माली समाज छीपाबड़ खिरकिया

26. अखिल भारतीय युवा विश्नोई संगठन जिला हरदा

27. मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा

28. श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज युवा कार्यकारणी हरदा

29. जाट समाज खिड़कियां 

30. श्री परशुराम सेना मध्य प्रदेश 

 

यह जनसमर्थन दर्शाता है कि सड़क निर्माण केवल यातायात का विषय नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

मुहिम के संयोजकों ने बताया कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन का अगला चरण और व्यापक स्तर पर शुरू किया जाएगा।