jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

एनकाउंटर में मारा गया PLFI सुप्रीमो, 15 लाख का था इनाम घोषित

रांची। पीपल्स लिब्रेसन फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएलएफआई को बहुत बड़ा झटका लगा है। गुमला पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा को एनकाउंटर में मार गिराया है। मार्टिन पर झारखंड पुलिस ने 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। गुमला के कामडारा में मार्टिन गुमला एसपी हारिश बिन जमा और उनकी टीम के साथ हुए एनकाउंटर में मारा गया है।

कारोबारी से वसूलने आया था लेवी

- Install Android App -

गुमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मार्टिन अपनी टीम के साथ कामडारा में किसी कारोबारी से लेवी लेने के लिए पहुंचा था, जिसकी सूचना गुमला एसपी को मिली थी। मिली सूचना के आधार पर गुमला एसपी के द्वारा एक टीम का गठन कर मार्टिन की घेराबंदी की गई।

पुलिस को अपनी तरफ आता देख मार्टिन के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें मार्टिन मारा गया। मार्टिन के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। एनकाउंटर में केवल गुमला पुलिस की टीम ही शामिल थी।