jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट

Harda News: प्रदूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए नागरिकों को सलाह

हरदा : जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों के लिये सलाह जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने नागरिकों को सलाह दी है कि खाने-पीने हेतु स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी का उपयोग करें। ताजे बने भोजन व खाद्य वस्तुओं का ही सेवन करें। ज्यादा देर का बना भोजन व बासी खाद्य सामग्री का सेवन न करें। सदैव भोजन व अन्य खाद्य सामग्रियों को ढक्कन से ढंक कर रखें ताकि उसे मक्खियों व धूल से दूषित होने से बचाया जा सके। पानी के लिए सुरक्षित पेयजल स्रोत का ही उपयोग करें। यदि पानी के दूषित होने की संभावना हो, तो क्लोरीन की गोली का उपयोग करें। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने सलाह दी है कि सड़े गले व कटे हुए फलों का एवं बाजार में खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें। सब्जियों और फलों को साफ पानी से धोने के बाद ही उपयोग करें। सब्जियों को साफ धुले हुए चाकू से काटें। जितना संभव हो पानी उबालकर पिएं। बीमार होने पर अपने गांव की एएनएम दीदी या डॉक्टर को दिखाएं। अपने घरों में एवं घरों के आसपास पानी को जमा न होने दे इससे पानी में जीवाणु मच्छर आदि उत्पन्न होते हैं। अपने घर के पेयजल के बर्तनों को रोज धोकर ही भरें।

- Install Android App -

Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज के 2 छात्रों का एल एण्ड टी कम्पनी में हुआ चयन