jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Harda News: मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिये आवेदन आमंत्रित

हरदा : जिला रोजगार कार्यालय हरदा में कैरियर काउंसिलिंग योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिये मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल के गठन के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित मनोवैज्ञानिकों व विषय विशेषज्ञों को निर्धारित दिवसों में काउंसिलिंग हेतु कार्यालय में आमंत्रित किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 25 जुलाई तक अपने आवेदन जिला रोजगार कार्यालय हरदा में जमा कर सकते है। मनोवैज्ञानिक के लिये शैक्षणिक योग्यता मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री या पी.जी. डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसी प्रकार विषय विशेषज्ञों के लिये संबंधित विषय में विशेषज्ञता एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय, कक्ष क्रमांक 54 कलेक्टर कार्यालय हरदा से सम्पर्क कर सकते है।