jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: 18 को रैसलपुर, 19 को टेमागांव व 20 को मोरगढी में लगेंगे रोजगार मेले

हरदा : म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखंड में अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेलो का आयोजन किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि इन रोजगार मेलों में ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। विकासखंड हरदा की ग्राम पंचायत रैसलपुर में 18 जुलाई रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड टिमरनी की ग्राम पंचायत टेमागांव में 19 जुलाई तथा विकासखंड खिरकिया की ग्राम पंचायत मोरगढी में 20 जुलाई को रोजगार मेलों का आयोजन किया जायेगा। इन रोजगार मेलो में निजी क्षेत्र की कम्पनिया, सागर मैंन्फैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड रायसेन, वर्धमान यार्न्स भोपाल, केप्सटन सिक्युरिटी हैदराबाद, एसआईएस सिक्युरिटी अनूपपुर, प्रथम एज्युकेशन भोपाल आदि संस्थाऐं प्रतिभागियों का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेगी।
      जिला प्रबंधक श्री कालेश्वर ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवक युवतिया रोजगार मेलो में प्रतिभाग कर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि मेले में 18 से 30 वर्ष के पांचवी उत्तीर्ण युवक युवतियों भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि रोजगार मेले में भाग लेगें। इस रोजगार मेले में 18 से 23 वर्ष के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण युवक यूतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

- Install Android App -

Mp Big News: आकाशीय बिजली गिरने से 03 बालको की मौत, Cm मोहन यादव ने जताया गहरा दुख