jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

हरदा: आम किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगो को लेकर आज सन्नास्या में निकाली रैली !

हरदा।   आम किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रत्येक पंचायत स्तर पर ट्रेक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है

इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत सन्नास्या, तहसील टिमरनी, जिला हरदा मैं विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल कर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सूरज ढाका, उपसरपंच रामनिवास ठोल्या एवं पंचायत सचिव रामदास नायर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया

आम किसान यूनियन की प्रमुख मांगे :-

1 अतिवृष्टि कीट एवं वायरस से नष्ट हुई फसलों का तुरंत सर्वे कर किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए। नष्ट हुई फसल की अनावरी को सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसान बीमा का लाभ भी प्राप्त कर सके।

2. वर्तमान में लागू की गई भावांतर योजना को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए एवं समस्त फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाए।

3. वर्ष 2018 के भावांतर की बकाया राशि जल्द से जल्द किसानों को प्रदान की जाए

- Install Android App -

4. रासायनिक उर्वरक डीएपी एवं यूरिया की उपलब्धता प्रत्येक पंचायत स्तर पर सुलभ की जाए

5. बेसहारा मवेशीयो से किसनो की फसले बर्बाद हो रही है और सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही है, उनका उचित प्रबंधन गौशालाओं में किया जाए।

6. प्रत्येक खेतों के रास्तों का अर्थ वर्क किया जाए।

ग्राम सन्नास्या के किसान दिनेश ठोल्या ने कहा कि वर्तमान भावांतर योजना किसानों के साथ छलावा है इससे केवल व्यापारियों और बिचौलियों को ही लाभ प्राप्त होगा, सरकार को अपनी भावांतर नीति को तुरंत समाप्त करना चाहिए।

किसान हरिसिंह राजपूत ने कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार द्वारा ही घोषित है फिर क्यों सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान नहीं करती है।

आम किसान यूनियन द्वारा अभी तक 10 ग्राम पंचायत में ट्रैक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है आने वाले दिनों में जिले की समस्त पंचायत में ट्रैक्टर रैली कर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके पश्चात भी अगर सरकार आम किसान यूनियन की मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाती है तो जिला स्तर एवं राजधानी स्तर पर विशाल एवं अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी मध्य प्रदेश सरकार की रहेगी। उपस्थित किसान रामनिवास घासल, सुनील पटेल, देवीसिंह पून्या, महेश ठोल्या !