ब्रेकिंग

Harda Big News: फोर लेन एनएच 59 पर अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने फोर व्हीलर वाहन पर किया हमला !

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा : छोटी हरदा के पास फोर लेन बॉय पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने रात साढ़े 8 बजे के लगभग फोर व्हीलर वाहन पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवा निवासी नितिन दुगाया अपने फोर व्हीलर वाहन एमपी 47 CA 3210 से शादी समारोह में ग्राम मंझली जा रहे थे।

- Install Android App -

नितिन दुगाया जैसे ही छोटी हरदा से कुछ दूरी पर आगे वाहन लेकर निकले। तभी अचानक बिना नंबर की बाइक से सवार होकर आए दो नकाब पोश युवकों ने वाहन के आगे बाइक खड़ी करके पत्थर से हमला कर कांच फोड़ दिया। वाहन चालक नितिन  ने डायल 100 को मदद के लिए फोन लगाया। उसके बाद मौके पर डायल 100  पहुंची। और उनको सकुशल वहा से रवाना किया।

खबर लिखें जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। मालूम हो की नितिन दुंगाया ने इस बार कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने के पक्ष में खुलकर काम किया था।