jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

Harda Big News : कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले में किसान ने की कर्ज के बोझ से आत्महत्या।

हरदा : कृषि मंत्री कमल पटेल की विधानसभा के ग्राम डंगावा शंकर में एक किसान ने कर्ज़ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस पर पूर्व विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। मंत्री जी ने किसानों की आय दुगुनी करने की बात सालो से कह रहे है मगर आज तक किसानों की आय दुगुनी नही हुई है ,और किसानों को लाभ मिल सके ऐसी कोई यूनिट क्षेत्र में स्थापित की है , जिससे किसानों को मदद मिल सके। केवल झूठी घोषणाएं  झूठी वाहवाही और फोटो खिंचवाने में व्यस्त है। पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई ऋण माफी योजना मध्य प्रदेश शासन की थी जो  बंद नहीं हुई है , उसे तत्काल चालू की जाएं। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा की कृषि मंत्री पटेल के जिले में यह स्थिति बन गई है की किसान आत्महत्या करने पर उतर आए। जिले में जो भी भ्रष्ट, अनैतिक, अवैध काम हो रहे है सब सभी के जिम्मेदार मंत्री कमल पटेल है। साथ ही डॉ. दोगने व जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने आरोप लगाया की अगर भाजपा ने किसानों के हित में कुछ किया होता तो आज जो  किसानों की बुरी स्थिति बनी है वह नही होती। और किसान इस प्रकार परेशान होकर आत्मघाती कदम नही उठाते।