jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda big News: 18 वर्षीय छात्र का शव कुएं में तैरता मिला, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक 18 वर्षीय छात्र का शव कुएं के पानी में तैरता मिलने के बाद गांव में सनसनी फेल गई। छात्र की पहचान ग्राम पड़वा के पीयूष पिता राजेश राजपूत उम्र 18 साल के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। खिरकिया अस्पताल में शव का पीएम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम किया।

- Install Android App -

बताया जाता है की छात्र बुधवार दोपहर से अपने घर से लापता था। रात करीब साढ़े नौ बजे उसका शव उसके खेत के कुएं में मिलने की सूचना मिली थी।

कुएं के पास मोबाइल और चप्पल मिली है।
पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। छात्र के दोस्तो और छात्र के मोबाइल काल डिटेल्स खंगाल रही है। ताकि मौत का सही कारण पता चल सके। इधर परिवार और गांव में शोक की लहर छा गई। परिवार के लोगो पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
मृतक छीपाबड़ की सेंट ज्यूस हायर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।