हरदा बड़ी खबर: डकैती की योजना बनाते 6 आरोपीयों को टिमरनी पुलिस ने धर दबोचा , देशी पिस्टल जिंदा कारतूस सहित हथियार जब्त, पूर्व में की गई चोरी की वारदात भी कबूली, पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रजापति एवं राजेश्वरी महोबिया के कुशल मार्ग दर्शन में टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी की पुलिस टीम को उकैती की योजना बनाते उत्तरप्रदेश हाथरस की बड़ी गैंग सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पूर्व में हरदा पुलिस ने पारदी गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। हरदा एसपी अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में फिर एक बार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। उत्तरप्रदेश हाथरस की ये गैंग बहुत शातिर है। कई चोरी की बड़ी वारदात गैंग कई शहरों में कर चुकी थी। हरदा पुलिस ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया। ये गैंग दिसंबर 2024 से जिले में घूम रही थी।
घटना का विवरणा
दिनाँक 20/01/25 को रात्रि 23/50 बजे थाना टिमरनी। पर दुरभाष पर मुखबिर सूचना मिली कि राधा स्वामी संतसंग आश्रम के पास खेत मे पाव से छ लोग संदिग्ध हालत में दथियार लिये बैठे हैं जो कोई घटना करने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी टिमरनी हमराह फोर्स एवं गवाह के स्वाना होकर मुखबिर व्दारा बताये स्थान से कुछ पहले दुरी पर पहुंचे। वहा दुर से लुके छुपे देखा गया राधास्वामी आश्रम के बाजू में निर्माणाधीन मकान के सामने पाँच छ लोग संदिग्ध हालत में दिखे मौके पर पुलिस की तीन टीमे बदमाशो को रेड करने हेतु बनाई गई।
मुताबिक योजना के तुके छुपे हालत में राथास्वामी सत्संग आश्रम दीवार की आड के पास पहुँचे वहा बदमाशो की बाते सुनी जो राधास्वामी सत्सग आश्रम के बाजू मे पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। जिन्हे उपलब्ध बल तीनो तरफ से पूर्ण विश्वास होने पर लाईट का ईशारा कर घेर कर पकडा तो आरोपी गण छिदगाँव रोड तरफ भागने का प्रयास किया जिन्हे फोर्स की मदद से पकडा ।
ये थे बदमाश
आरोपियों के नाम हरिशंकर पिता नाथूराम अहेरिया उम्र 33 साल निवासी रोहना मिर्जापुर थाना अबागढ जिला ऐटा उत्तरप्रदेश, कोमल सिह पिता जंगबहादुर सिह अहेरिया उम्र. 44 साल निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस उत्तरप्रदेश, मुकेश पिता उदलसिह अहेरिया उम्र. 30 साल निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना हाथरस जंक्शन जिला दाथस्थ उत्तरप्रदेश, श्रीवेश सिंह पिता श्रीकिशन अहेरिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस उत्तरप्रदेश, गौरव पिता महेश शर्मा उम्र. 24 साल निवासी ग्राम एडन थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस उत्तरप्रदेश, राजपाल पिताओमप्रकाश सिंह अहेरिया उम्र. 35 साल निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस उत्तरप्रदेश बताये आरोपीगण हरिशंकर से एक देशी पिस्टल मय एक जिन्दा राउंड, कोमल से धारदार लोहे का बका, मुकेश से लोहे का सरिया, श्रीवेश से एक लोहे का सरिया, गौरव से एक लोहे का छुरा, राजपाल से एक बास की लाठी जप्त की गई। बाद आरोपीगणो से पूछताछ करने पर थाना टिमरनी बस स्टैंड से बस में से कपडे के बैग से सोने चांदी के जेवर तथा नगदी 50 हजार रूपये आरोपी श्रीवेश व्दारा साथियो के साथ चोरी करना स्वीकार किया है। तथा आरोपी हरीशंकर, कोमल सिंह, मुकेश, राजपाल व्दारा 10-12 दिन पूर्व हरदा बस स्टैंड से कमताडा को जाने वाले बस में रखे बैग से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने की बात बताई है। आरोपिया के विरूध्द थाना टिमरनी में अपराध क्र 79/25 थारा 310(4),310(5),310(06) BNS 25,27आर्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका – एसडीओपी आकांक्षा तलया, निरी. रोशनलाल भारती, उप निरी. अजय रघुवंशी, उप निरी. उदयराम चौहान, सउनि हेरम्य पाण्डेय, सउनि राजेश रघुवंशी, आर.क्र. 275 महेन्द्र आर.क्र. 359 जगमोहन मीणा, आर.क्र. 362 धर्मेन्द्र आर.क्र. 342 प्रतीक, चालक प्रआर. 76 निलेश तिवारी की थी।

