jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda News: भाजपा महिला मोर्चा नारी शक्ति वंदन कार्यशाला हुई संपन्न

हरदा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल कुंज हरदा में महिला मोर्चा की कार्यशाला संपन्न हुई । यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महिला मोर्चा भी अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कई वर्गों में पहुंचकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने हेतु कार्य कर रही है इसी कड़ी में आज कमल कुंज कार्यालय में महिला मोर्चा की भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ज्योति धुर्वे पूर्व सांसद ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी समय की कार्य योजना पर अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अपने क्षेत्र में इंजीनियर एवं सहकारिता समूह के फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ चाय पे चर्चा ,स्व सहायता समूह की महिलाओं का सम्मेलन, शक्ति सम्मान समारोह 11 से 25 फरवरी तक करना सुनिश्चित करें साथ ही सभी मंडलों तक पहुंच कर विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए मंडल स्तरीय सम्मेलन भी करें। इस कार्यशाला को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हरदा जिले में मातृशक्ति का संगठन लगातार अपने कार्यों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करता आया है केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्ति एवं स्वावलंबी हो रही हैं नगरीय निकाय में 50% का आरक्षण नारी शक्ति का एवं उसके सशक्तिकरण का जीवन्त उदाहरण है।

- Install Android App -

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ,जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, महिला मोर्चा के प्रभारी नितेश बादर, सिराली मंडल की अनीता अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी योग माया शर्मा, प्रीति गहलोत ,पूजा शर्मा प्रीति बंसल ,अनीता मौर्य ,ममता राठौर माधवी गुप्ता, रीना प्रजापति, अंजना पाराशर ओमवती उइके ,जिला उपाध्यक्ष राजू कमेडिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश गोदारा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।