jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा AAP में आंतरिक बदलाव के बाद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म नंदुरबार: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जलकर खाक सावधान सावधान हीट वेव का अलर्ट, मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज, 11 जिलों में खरीदी व्यवस्था ठप: 2 मई को आंदोलन, 27 अप्रैल को शिवपुर बंद का ऐलान जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह विधिक साक्षरता शिविर’’ 25 अप्रैल को आयोजित होगा

Harda Blast मुख्यमत्री के आदेश के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन 14 से ज्यादा फटाखा व्यापारियों पर हुई FIR दर्ज, फटाखे जब्त

सागर। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में फटाखा फेक्ट्री और व्यापारियों के माल गोदाम की जांच के आदेश दिए थे। उक्त आदेश के बाद जगह जगह कार्यवाही चल रही है।

- Install Android App -

हादसे के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सागर जिले में विस्फोटक सामग्री बेचने वाले 14 से ज्यादा व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। प्रदेश में विस्फोटक सामग्री के निर्माण और भंडारण करने वालों की जांच और उनके अवैध पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
जिले में भी मजिस्ट्रेट और सागर पुलिस अधीक्षक के सानिध्य में गठित टीम के द्वारा जिले के बड़े व्यापारियों के गोदाम और दुकानों की जांच पड़ताल की जा रही है। सभी जरूरी कानूनी कागजात और भंडारण में उपयुक्त नियमों के पालन की जानकारी ली जा रही है। इस कार्रवाई में अब तक शहर के 14 से अधिक व्यापारियों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है।