हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को टिमरनी विकासखण्ड के छिदगांवमेल में आंगनवाड़ी केन्द्र, आयुष औषधालय एवं शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होने आंगनवाड़ी में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही हाई स्कूल में परीक्षाओं के संचालन की जानकारी ली। एसडीएम श्री संजीव नागू भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

