jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

हरदा : जिला स्तरीय गणित,विज्ञान,पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में किया गया ! 

हरदा।जिला शिक्षा केंद्र हरदा के तत्वाधान में जिला स्तरीय गणित,विज्ञान,पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में किया गया।जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से 57 प्रतिभागियों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में मॉडल के अतिरिक्त एकल गीत लघु नाटिका एवं सेमिनार का भी आयोजन किया गया।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत एवं नगर पालिका हरदा अध्यक्ष भारती कमेडिया,जिला परियोजना समन्वयक बलवंत पटेल तथा जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी उपस्थित रहे।

- Install Android App -

श्री गहलोत ने बच्चों के प्रयासों की बहुत प्रशंसा की एवं उन्हें इसी क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। श्रीमती कमेडिया ने कहा कि शासकीय स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है शिक्षकों के प्रयासों की भी उन्होंने सराहना की बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर एवं सृजनात्मक मॉडल बनाए गए जिसमे उत्कृष्ट विद्यालय के आयुष ने विंड टरबाइन ,दीपगांवकला की महक ने सौरमंडल भाटपरेटिया के युवराज ने राज्य और उनकी राजधानियां कनक ने समुद्र में फैले ऑयल को फिल्टर करने पर अपने मॉडल तैयार कर सराहना बटोरी।

वही प्रतियोगिता में गणित विषय में डगावांनीमा की छात्रा रानी मंसूरी ने प्रथम एवं चौकड़ी विद्यालय से नैंसी बिलारे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।पर्यावरण विषय में भाटपरेटिया से रानू गौर ने प्रथम बिच्छापुर से वंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान विषय में कनारदा से अरुण ने प्रथम तथा मसनगांव से मनीष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सामाजिक विज्ञान इतिहास में भाटपरेटिया से दामिनी चौहान ने प्रथम भूगोल में कनक नगवामाल से प्रथम, तथा सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भादू गांव से तनिष्क ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक द्वारा सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कहा गया।इस मौके पर हरदा खिरकिया एवं टिमरनी से प्रतिभागी विद्यार्थी एवं उनके मार्गदर्शन शिक्षक उपस्थित हुए।