हरदा : जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अब 18 फरवरी को
जिला पंचायत की आगामी सामान्य सभा की बैठक की तारीख में परिवर्तन किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने बताया कि पूर्व में 10 फरवरी को प्रस्तावित इस बैठक को स्थगित कर अब 18 फरवरी को आयोजित करने के लिए प्रस्तावित किया गया है।

