jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda Factory Blast: हरदा की दुःखद घटना में घायलों के इलाज के लिए की जा रही हरसंभव व्यवस्था- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख रूपए की सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी –

- Install Android App -

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में हुई दुर्घटना के संबंध में मंत्रालय में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि हरदा में दुखद घटना घटी है, एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सम्पूर्ण प्रशासनिक अमले को राहत कार्यों के लिए तत्काल सक्रिय किया गया। हरदा के लिए 50 से अधिक एंबुलेंस रवाना की गई हैं। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम सहित आसपास के नगरों के अस्पतालों में बर्न यूनिट तत्काल आरंभ करने के लिये व्यवस्था की जा रही है। मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री अजीत केसरी तथा डीजी होमगार्ड को हेलीकॉप्टर से हरदा के लिए रवाना किया गया है। इसके साथ ही पुलिस बल भी भेजा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घटना के संबंध में भारत सरकार को भी अवगत कराया गया है, आग पर काबू पाना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और उनका इलाज निरूशुल्क किया जाएगा। जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को चार लाख रूपए की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घायलों का यथायोग्य इलाज कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बाबा महाकाल सब पर कृपा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि किसी भी हालत में घटना की पुनरावृत्ति न हो। घटना की जाँच के आदेश दिए गए हैं। गृह सचिव जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जल्द ही आग पर काबू पाया जाएगा। हम सब हिम्मत रखें, सरकार पूरी तरह सजग और मुस्तैद है। राहत और व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए जा रहे हैं।