jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Harda News: 13 फरवरी को दिल्ली चलो के नारों के साथ किसानों का आंदोलन होगा उग्र, पुलिस ने हरदा के किसान नेता राम इनानिया को किया गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा / दिल्ली : किसानों ने अपने आंदोलन शुरु कर दिया है। अपनी मांगो पर अडे़ किसान अब दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे है। किसानों ने दिल्ली में अपना विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सरकार ने हरियाणा पंजाब की सीमाओं को सील कर दिया है सुरक्षा के तमाम इंतेजाम किए जा रहे है।किसान आंदोलन पर हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान अन्नदाता है, देश के करोड़ों लोगो को अनाज देता है। हमारी सरकार उनका सम्मान करती है। पीएम मोदी जिन 4 जातियों की बात करते हैं उनमें किसान भी है।केंद्र सरकार किसानों के लिए गंभीर है और उनसे बातचीत कर मामले को सुलझा लिया जायेगा। इधर किसानों ने आंदोलन के लिए तैयारी कर ली है। देश के कई राज्यों से किसान दिल्ली पहुंचने लगे है। यह किसान पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के किसान दिल्ली की ओर जा रहे है। किसान आंदोलन को चलो दिल्ली मार्च नाम दिया गया है।

किसान नेता राम इनानिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार –

- Install Android App -

पंजाब और हरियाणा के करीब 23 किसान संगठनों ने 13 फ़रवरी को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इन संगठनों ने एमएसपी पर कानून गारंटी और एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू करने की मांग की है। सरकार किसानों के इस कदम को लेकर अलर्ट हो गई है।

जिसके चलते हरदा में आम किसान यूनियन के राम इनानिया को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों ने ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया है. किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने समेत अन्य मांगों के साथ 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होने के लिए कमर कस रहे हैं। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पूरे भारतवर्ष से किसान संगठन शामिल होने वाले हैं जिन्हें रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहा है। जैसे-जैसे 13 फरवरी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे एक बार फिर किसान आंदोलन की आहट सुनाई दे रही है।

हरदा में किसानों के समर्थन करने वाले राम इननिया पूर्व में दिलली में हुए किसान आंदोलन में भी शामिल हुए थे। इधर राम इनानिया की गिरफ्तारी की खबर के बाद किसानों में आक्रोश है।

किसानों को रोकने, घेराव के लिए सुरक्षा के इंतजाम –

इधर जब किसानों के दिल्ली घेरने की बात सरकार के कानों पड़ी तो सुरक्षा के तमाम इंतेजाम किए जा रहे हैं किसानों को रोकने और उनका घेराव करने के लिए सरकार भी पूरी ताकत लगा रही है। सुरक्षाकर्मियों द्वारा हरियाणा और पंजाब से लगने वाले सिंधु बॉर्डर पर तैयारियां देखी जा रही हैं। जहां कंटीले तार लगाए जा रहे है। इसके टायर किलर भी तैयार हैं। जिनका उपयोग 3 फरवरी को किया जा सकता है। 13 फरवरी को प्रस्तावित दिल्ली चलो मार्च से पहले अमृतसर से किसान रवाना हो रहे है। किसानों ने अपनी उपज के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून की मांग के लिए 13 फरवरी को मार्च का आह्वान किया है। यह उन शर्तों में से एक है जो उन्होंने 2021 में अपना आंदोलन वापस लेने पर सहमति व्यक्त करते समय तय की थी। सभी राज्यों ने दिल्ली की ओर जाने वाले किसानों को रोकने के लिए अपने अपने प्रयास प्रारंभ कर दिए है। इधर मप्र में भी ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है|