हरदा: भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय कमल कुंज सहित हरदा जिले के सभी 517 मतदान केंद्रों पर पार्टी का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने निवास स्थान पर पार्टी का झण्डा लगाकर एकत्रित होकर मिठाई इत्यादि का वितरण किया।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाए प्रेषित की। स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वर्षभर के किये गये कार्यों की प्रदर्षनी लगाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 6 अप्रैल 1980 से लेकर आज तक की विकास यात्रा के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हरदा द्वारा विगत एक वर्ष में किये गये कार्यक्रमों का संक्षिप्त एवं सारगर्भीत कार्यक्रम प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया।
मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाए प्रेषित की। कार्यक्रम में मनसुख लोहाना, सौरभ तिवारी, भूपेन्द्र तोमर, गौरव काषिव, सुदीप मिश्रा, संतोष किरावर सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।