jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

विधायक डॉ. दोगने के प्रयासों से ग्राम रेलवां में विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत क्षेत्रवासियों द्वारा किया गया आभार व्यक्त

हरदा  :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के अथक प्रयासों से ऊर्जा विभाग द्वारा हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेलवां में 132/33 के.व्ही. विद्युत सबस्टेशन स्वीकृत किया गया है। उक्त कार्य की अनुमानित लागत 70 से 80 करोड़ है और इसके लिए 8.50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। जिसका निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ होगा। यह हरदा जिले को मिली बड़ी सौगात है। ग्राम रेलवां में विद्युत सबस्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् हरदा जिले में होने वाली कम वोल्टेज की समस्या से खत्म हो जावेगी व हरदा जिले में आ रहे उद्धवन सिंचाई के प्रोजेक्ट एवं ईलाप सिंह सिंचाई परियोजना को भी फायदा होगा।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा कहा गया है कि कमल पटेल जब पद पर थे तब उनके द्वारा कोई विकास कार्य नहीं किए गए थे। जिसके कारण क्षेत्र की जनता ने उन्हे नकार दिया और अब जब मेरे विधायकीय कार्यकाल के दौरान हरदा जिले में विकास कार्य हो रहे है तो वह फर्जी भूमि-पूजन व लोकार्पण कर विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने में लगे हुए है और विकास कार्यो को बाधित कर रहे है। यदि कमल पटेल सच्चे जनसेवक है तो उन्हे विकास कार्यों को बाधित करने की वजह विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए। जिससे की कार्य समय पर पूर्ण हो सके और क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों का लाभा मिल सके।

हरदा जिले को मिली सब स्टेशन की बड़ी सौगात के लिए महेश पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, राजेश पटेल, राहुल पटेल, अरूण तिवारी, शशी तिवारी, सिद्धांत तिवारी, समीर तिवारी, इमरान खान, सुनिल चौहान, रामविलाश धनगर, लक्ष्मीनारायण केवट, भीम सिंह, समलमान शाह, गणेश मांतवा, शरण तिवारी, लखन भिलाला, ओमप्रकाश दुबे, नितिन दुगाया, गोरेलाल सिसोदिया, संतोष कुल्हारे, दिपक राय, मांगीलाल सिंह सहित समस्त क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का आभार व्यक्त किया गया है।