हरदा: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म , बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा आरोपी युवक, खेत में बने मकान की छत पर किया मुंह काला, आशंका नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
हरदा छीपाबड़ थाना क्षेत्र की 15 साल की नाबालिग को आरोपी ने गिफ्ट देने के बहाने बुलाया और बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को चारुवा के पास से गिरफ्तार किया है। छीपाबड़ टीआई दिनेश रावत ने बताया 19 जुलाई को नाबालिग के परिजन थाने आए और बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।
इधर घटना के बाद प्रजापति समाज के लोगो ने हरदा एसपी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। प्रजापति समाज युवा अध्यक्ष उमेश प्रजापति ने मीडिया को बताया कि आरोपी आयुष राजपूत ने समाज की बेटी के साथ दुष्कर्म कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा। बेटी को गंभीर हालत में हरदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि आशंका है कि नशीला पदार्थ खिलाकर घटना को अंजाम दिया गया। घटना से समाज में आक्रोश है। आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है।
इधर छीपाबड़ पुलिस ने बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर आरोपी. आयुष राजपूत (20) को चारुवा के पास से सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग ने बयान में बताया कि आरोपी ने उसे रात 11 बजे गिफ्ट देने के बहाने बुलाया।
इसके बाद बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण भी दर्ज किया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

