ब्रेकिंग
खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल...

Harda Mousum : हरदा में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री पहुंचेगा

शुक्रवार 24 मई को  सबसे ज्यादा गर्म दिन  46 डिग्री तापमान जाने की संभावना 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा। वर्तमान मे भीषण गर्मी का दौर जारी है। ऐसा लगता है जैसे कि आसमान आग उगल रहा है।जिले का अधिकतम तापमान भी 45 डिग्री सैल्सियस पर पहुंचने की कगार पर है। स्थिति गंभीर बनती जा रही है। आमजन को मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए सावधान रहने की आवश्यकता है।

- Install Android App -

आने वाले 5 दिनों मे कैसा रहेगा मौसम, शुक्रवार 24 मई को  सबसे ज्यादा गर्म दिन

आज 21 मई मंगलवार को दिन भर धूप तेज रहेगी ओर अधिकतम तापमान 44 डिग्री होगा।दोपहर 12 बजे तक 41 डिग्री और समय के बढ़ने के हिसाब हर घंटे तापमान बढ़ता जायेगा जो जो दोपहर 4से 5.30 बजे के बीच 44 डिग्री तक जाने की संभावना हैं। इसके बाद धीरे धीरे तापमान में कमी आयेगी।

इसी प्रकार 22 मई को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। 23 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री होगा। गुरुवार को 45 डिग्री अधिकतम तापमान रहेगा|  शुक्रवार 24 मई को माह का सबसे ज्यादा गर्म दिन बताया जा रहा हैं। इस दिन अधिकतम 46 डिग्री तापमान जाने की संभावना बताई जा रही है। शनिवार को यही स्थिति बनी रहेगी तापमान हलांकि कम होगा मगर गर्मी उमस बरकरार रहेगी।