jhankar
ब्रेकिंग
26 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य अनाज मंडियों के ताजा भाव (प्रति क्विंटल) 26 मई 2026, मंगलवार – पंचांग और राशिफल ग्राम नयागांव में बायर क्रॉप साइंस लिमिटेड द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया कौशल विकास प्रशिक्षण 2026-27 हेतु 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन जिला स्तरीय पशुपालक जागरूकता कार्यशाला 29 मई को आधुनिक चारा उत्पादन और ‘गौरस एप’ की मिलेगी जानकारी जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशहरा पर अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदा... बरसात के दौरान सभी पुल पुलियाओं पर बेरिकेड एवं चौकीदार तैनात रहें किसानों को उर्वरक के अग्रिम उठाव के लिये प्रेरित किया जाए गंगा दशहरा के अवसर पर हुआ जल संवाद, जल स्रोत पूजन, श्रमदान एवं निकाली कलश यात्रा हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना हंडिया में गूंजा भाईचारे का संदेश, शांति समिति की बैठक में प्रशासन रहा...

HARDA NEWS: अज्ञात शव की पतारसी व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसपी ने किया 10 हजार का इनाम घोषित

हरदा 8 नवम्बर 2021/ पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने गत दिनों ग्राम गोंदागांव खुर्द में नर्मदा नदी के तट पर मिले अज्ञात शव की पतारसी व इस मामले में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिये आवश्यक सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होने बताया कि जो कोई व्यक्ति इस मामले में ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचना कर्ता को 10 हजार रुपये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना कर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा। उल्लेखनीय है कि गत दिनों लगभग 18 से 30 साल के बीच आयु के किसी युवा का शव गोंदागांव में नदी किनारे मिला था, जिसके दाहिने हाथ पर त्रिशूल व डमरू का टेटू बना है तथा हाथ में लाल पीला कलावा बंधा हुआ है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति पुलिस अधीक्षक हरदा के मोबाईल नम्बर 7049100439 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के नम्बर 7587619557 अथवा थाना प्रभारी टिमरनी 9479993201 पर सूचना दे सकता है।