jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Harda News : अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध की कार्यवाही

हरदा : आबकारी आयुक्त म.प्र. ग्वालियर के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 2 अक्टूबर 2023 को ड्राई डे के अवसर पर आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम के लिए कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के टंकी मोहल्ला,  खेड़ीपुरा, स्वाद री ढाणी ढाबा, राजपूत ढाबा, सकुर कॉलोनी, छीपानेर नहर किनारे एवं वृत खिरकिया के तहत अपना ढाबा छीपावड, प्रिंस ढाबा मांदला, रेलवे पटरी के किनारे खिरकिया वृत टिमरनी के ग्राम धौलपुर, टेमागॉव, अंधेरीखेड़ा, उसकल्ली मे दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 47 पाव देशी मदिरा प्लेन, 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 840 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 91855 रूपये है।