jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026 🌧️आज 27 जून शनिवार मध्य प्रदेश का हाल कैसा रहेगा आज मौसम रतलाम हतनारा हादसा: ताजिए पर लोहे की छत बनी काल, ताजिए 11KV लाइन टच होने पर करंट लगने से 3 की मौत, 1... महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले ठाणे में हुआ खुलासा, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह व एस.पी. श्री चौकसे ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली

हरदा : नवागत कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के साथ शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच कर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वर महोबिया व श्री आर.डी. प्रजापति सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि घटना स्थल के आसपास के घरों में निरीक्षण कर देखें कि किसी घर में विस्फोटक पदार्थ अभी भी रखे तो नहीं हैं। उन्होने कहा कि जब्त की गई विस्फोटक सामग्री का विधिवत विनष्टीकरण किया जाए। उन्होने पीड़ित परिवारों के लिये बनाये गये राहत शिविरों में निवासरत परिवारों के लिये सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये भी कहा। उन्होने अधिकारियों से कहा कि यह दुर्घटना संवेदनशील मामला है। अतः इस संबंध में कोई भी अधिकारी अनावश्यक बयान न दें। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दुर्घटना के लिये जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाए। सभी दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि इस तरह की दुर्घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। श्री चौकसे ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि दुर्घटना के बाद यदि कोई गुमशुदा हुआ है तो उसके संबंध में प्राप्त आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें और पीड़ितों को आवश्यक मदद करें।

________________________________

- Install Android App -

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –