हरदा : कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. तिवारी, डॉ. सर्वेश कुमार व डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया ने जिले में लग रही धान, मक्का व सोयाबीन की नई फसल का सोमवार को निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. मुरे ने बताया कि ग्राम भमोरी, हडिया, खेड़ी नीमा आदि ग्रामों में कुछ कृषकों द्वारा धान की बोनी की गई है। वर्तमान में धान की फसल बढ़वार की स्थिति में है, जिसमें खरपतवारों के समन्वित प्रबंधन, किट रोगों के रोकथाम आदि की जानकारी कृषकों के खेत भ्रमण कर दी गयी और जहां धान की फसल कमजोर पीले रंग की दिख रही है वहां पर नैनों यूरिया 500 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव की सलाह दी गई। साथ ही सोयाबीन, मक्का आदि फसलें भी वृद्धि व विकास की स्थिति में है। अभी फसलों में किसी विशेष कीट रोग का प्रकोप नहीं देखा गया। सभी फसलें सामान्य स्थिति में है। कुछ खेतों में जल निकास के लिए समुचित व्यवस्था करने व निरंतर फसल निगरानी की समझाइश भी किसानों को दी गई।
ब्रेकिंग
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 29 जुलाई तक करें आवेदन
कलेक्टर श्री जैन ने मसनगांव में खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया
आज इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खुलेंगे : निचले क्षेत्र करीब के ग्रामो के लिए बाँध प्रबंध...
न्याय मे अभियोजन का बहुत महत्व होता है न्यायाधीश तबस्सुम खान अधिवक्ता संघ ने एडीपीओ को दी भावभीनी व...
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 27 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
चौथे दिन का खेल समाप्त: राहुल और गिल के कंधों पर भारत को बचाने की जिम्मेदारी
महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव
हंडिया : नवांकुर सखी" की कलश यात्रा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज...ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री की दोस्ती खोखली साबित हो रही
बिहार में आए दिन हो रहीं हत्याएं, प्रशासन अपराधियों के सामने हुआ नतमस्तक

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |