jhankar
ब्रेकिंग
हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

Harda News: केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके का आज हरदा जिले में जगह जगह होगा भव्य स्वागत,

Harda:हरदा लोक सभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय मंत्री मंडल में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जीते  दुर्गादास उईके  को मंत्री मंडल में शामिल कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मान सम्मान बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार 22 जून को श्री दुर्गादास जी उईके हरदा जिले में पधार रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने बताया कि जिलाध्यक्ष  राजेश वर्मा जी एवं पूर्व विधायक  संजय शाह जी, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में सुबह 11 बजे टेनागांव पर भव्य स्वागत किया जायेगा।

- Install Android App -

सुबह 11:30 बजे सोडलपुर में, दोपहर 12 बजे टिमरनी बस स्टेण्ड पर भव्य स्वागत किया जायेगा। वहीं दोपहर 12:30 बजे टिमरनी में कोल्हटकर बाडा में नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। हरदा विधानसभा के प्रवेश पर दोपहर 3:00 बजे पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कनेड़िया, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में ऊडॉ बायपास पर भव्य स्वागत किया जायेगा।

उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत रैली स्वागत द्वार छिपानेर रोड से प्रारंभ होगी जो गुर्जर बोर्डिंग, अंबेडकर चौराहा, राठी पेट्रोल पम्प, नारायण टॉकिज, चांडक चौराहा, घंटाघर, नार्मदीय धर्मशाला, वार्ड क. 02, जैसानी चौक, टांक चौराहा, प्रताप टॉकिज, परशराम चौक, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बस स्टेण्ड पर भव्य स्वागत किया जायेगा। स्वागत के बाद रात्रि 9 बजे से कच्छ कड़वा पाटीदार धर्मशाला में आभार सभा एवं सहभोज का आयोजन किया जायेगा। समस्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर स्वागत रैली को सफल बनायें।