jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

Harda news : गोवा एक्सप्रेस में हार्टअटैक से वेंडर की मौत

मकड़ाई समाचार हरदा। अप ट्रैक की ट्रेन क्रमांक 12780 गोवा एक्सप्रेस में बुधवार सुबह एक वेंडर की हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी के आरक्षक विजय बांके ने बताया कि गोवा एक्सप्रेस में पेंट्री कार बोगी में शैलेंद्र मिश्रा निवासी ग्राम नकटी जिला सतना वेंडर था। सुबह अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। इसकी सूचना जीआरपी को मिली। ट्रेन सुबह करीब 4 बजे हरदा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां रेलवे के डॉक्टर ने वेंडर का स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित किया। जीआरपी ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर वे शाम को हरदा पहुंचे। उनकी मौजूदगी में जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।