Harda news : घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने, जिला पैट्रोलियम एसोशियेशन प्रशासन को सौंपेंगे 10 हजार झंडे
मकड़ाई समाचार हरदा। जिला पेट्रोलियम ऐसोशियन की और से आज जिला प्रशासन को 10 हजार झंडे भेंट किये जायेंगे। ताकि प्रशासन को सहयोग और घर घर तिरंगा पहुँच सके। जानकारी देते हुए एसोशिएशन के केशव बंसल गिरिराज पेट्रोल पंप ने बताया कि आज शाम 4 बजे हरदा जिला प्रशासन को 10 हजार झंडे हर घर तिरंगा अभियान के लिए देने का सौभाग्य मिला है। श्री बंसल ने सभी डीलर भाइयो से अपील की है कि आज शाम 4 बजे बृजनाथ बंशीलाल हरदा (राठी जी के पेट्रोल पंप) पर एकत्रित होवे। वहाँ पर स्वल्पहार कर सभी डीलर गाजे बाजे के साथ 10000 झंडे सौपने चलेंगे। सभी लोग दो पहिया चार पहिया वाहन से आये।