ब्रेकिंग
डीजीएमओ ऑपरेशन सिंदूर पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे। हरदा: महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्रों के बीच क्रिकेट मैच संपन्न Harda newa: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे Today harda: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही: नागरिक सुरक्षा संहिता ... मध्यप्रदेश बिग न्यूज: रविवार को प्रदेश के 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे IPL 2025 Suspended: भारत-पाक टकराव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कब से शुरू होंगे बचे मुकाबल... हरदा: भारतीय सेना के सम्मान में हरदा की बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता: विजय जेवल्या हंडिया : भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए दर दर भटक रहे ग्राम मालपोन के बाशिंदे! ग्रामीण बोले नल ज...

Harda News : जिंदगी एक सफर है सुहाना यहां कल क्या हो किसने जाना, देर रात तक चला किशोर नाइट

 

हरदा : किशोर दा के जन्मदिन पर कृषि मंडी परिसर में आयोजित एक शाम किशोर दा के नाम के दौरान किशोर नाइट का आयोजन हुआ जानकारी देते हुए राम नेमा ने बताया की प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी किशोर दा का जन्मदिन शहर के संगीत प्रेमियों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़कर लोगों को शुभकामनाएं दी हरदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया द्वारा संगीत प्रेमियों के साथ मिलकर जन्मदिन गीत गाकर केक काटा। किशोर नाइट में शहर के गायक सुदीप मिश्रा, रंजीता रघुवंशी, लवीना काले द्वारा रिमझिम गिरे सावन…. पल पल दिल के पास… जिंदगी एक सफर है सुहाना… दिल क्या करे जब किसी को… सागर किनारे दिल ये पुकारे … समा है सुहाना छूकर मेरे मन को.. ओ मेरे दिल के चैन , कोरा कागज था ये मन मेरा..जैसे मधुर गीतों को गुनगुनाया |

कराओके प्रतियोगिता के विजेताओं का किया सम्मान

- Install Android App -

किशोर दा कार्यक्रम के 1 सप्ताह पूर्व आयोजित कराओके गीतों पर हुई प्रतियोगिता में विनर हुए प्रतिभागियों का सम्मान किया गया जिसमे प्रथम हिमांशी धनगर द्वितीय मिथुन कलोशिया और तृतीय निशांत राजपूत विजेता रहे जिन्हे गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया साथ ही अन्य मयूजिशियन कलाकारों को भी गिफ्ट दिया गया।

नन्हे आर्यन नेमा ने दी प्रस्तुति

छोटी सी उम्र से किशोर दा के मंच पर किशोर दा के गीतों को गाने वाले हरदा के नन्हे मास्टर आर्यन नेमा ने जिंदगी एक सफर है सुहाना गीत गुनगुना कर तालियां बटोरी कार्यक्रम के दौरान उप संचालक कृषि विभाग के चंद्राकर साहब, मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद, अधिवक्ता पत्रकार साथी सहित शहर के संगीत प्रेमी उपस्थिति रहें। कार्यक्रम का संचालन आशीष साकल्ये द्वारा किया गया।