jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

Harda News: जिले में पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की आपूर्ति निरंतर जारी रहे, कलेक्टर श्री गर्ग ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक ली

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हरदा के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर डीजल- पेट्रोल की उपलब्धता तथा आपूर्ति के संबंध में चर्चा की । उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि वाहन चालकों की हड़ताल से डीजल पेट्रोल के उपभोक्ताओं को कोई परेशानी ना हो तथा डीजल पेट्रोल की आपूर्ति लगातार बनी रहे, इसके लिए सभी आवश्यक उपाय करें। जिला प्रशासन इस कार्य में पेट्रोल पंप संचालकों को हर संभव सहयोग करेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन व प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री वासुदेव भदोरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया है कि हरदा जिले में पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी। कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे। आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल डीजल लें, ताकि सामान्य आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें और आवश्यकता अनुसार ही डीजल, पेट्रोल का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम रिफाइनरी से लगातार आपूर्ति बनी हुई है।