jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

Harda News: तजपुरा में मंत्री श्रीमती गौर ने विद्यार्थियों के साथ भोजन किया

हरदा : हरदा जिलेे में गणतंत्र दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभारी श्रीमती कृष्णा गौर जिले के ग्राम तजपुरा स्थित माध्यमिक स्कूल पहुँच कर विद्यार्थियों के साथ विशेष भोज में शामिल हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने भी छात्रों के साथ भोजन किया गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूलों में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया ने शासकीय माध्यमिक शाला पहटकला में विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया जबकि अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने ग्राम खेड़ीनीमा के स्कूल में विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया।

इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू ने ग्राम दीपगांवकला के स्कूल में विद्यार्थियों के साथ भोजन किया।

- Install Android App -

मंत्री श्रीमती गौर ने पौधरोपण किया –

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रदेश की अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण की राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने हरदा के यादव छात्रावास तथा ग्राम तजपुरा के स्कूल परिसर में में पौधरोपण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, एसडीएम श्री के.सी. परते व श्री आशीष खरे सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।