jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda News: तय किए गए स्थानों पर भी नहीं पहुँच रहा नहर का पानी, बिजली वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं क्षेत्र के किसान – कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल

हरदा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा हैं कि किसानों की मूंग की फसल के लिए नहरों मे जो पानी छोड़ा जा रहा हैं वह पर्याप्त मात्रा मे तय किए गए स्थानों पर ही नहीं पहुँच रहा हैं किसानों की मूंग की फसल सूखने की कगार पर हैं लेकिन नहर विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के किसान जगह जगह पानी के लिए मांग कर रहें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं हरदा जिले के ग्राम पहट के किसानों द्वारा नहरों मे पानी नहीं आने से अनिश्चितकालीन धरना भी दिया जा रहा हैं जिसका कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थन भी प्रदान किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि खेड़ा, भादुगाँव, भवरतलाब सहित सोनखेड़ी, भोनखेड़ी, आलमपुर, नांदरा, आदमपुर, भुन्नास, गोंदागांव सन्यासा, गोगिया सहित अन्य ग्रामों मे बिजली नहीं हैं वोल्टेज काफी कम मिल रहा हैं खेतों मे न 3 फेज बिजली नहीं मिल रही हैं पिछले 24 घंटों से गांवों में बार बार बिजली कटौती के कारण कृषि संबंधित सभी कार्य ठप्प पड़े हैं बिजली की समस्याओं को लेकर सैकड़ों किसानों ने बिजली की समस्या को लेकर चुनाव भी बहिष्कार करने की बात कही थी। सभी ग्रामीणजन एवं किसान परेशान है साथ ही जिले मे लगातार बिजली की समस्या बनी हुई है वोल्टेज़ न होने से बिजली न होने से आमजनों के कई काम काज रुके हुए हैं। बिजली सप्लाई बिना कोई सूचना के ही कटौती की जा रही है। बिजली विभाग इस दिशा में तत्काल आवश्यक सभी कदम उठाकर जनता को राहत प्रदान करें एवं बिजली वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करें । 

प्रशासन से अनुरोध हैं किसानों की इन समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए हरदा जिला कृषि पर आधारित क्षेत्र हैं। जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हे राहत दी जाएं।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –