jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

HARDA NEWS : दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत, मां और बेटा घायल, जिला अस्पताल भर्ती 

मकड़ाई समाचार हरदा। छीपानेर रोड पर स्वागत गेट के पास दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हाे गई। इस हादसे में मां और बेटा घायल हाे गया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बताया कि बिचपुरी निवासी हजारीलाल पुत्र मोतिलाल कोरकू उम्र 40 वर्ष अपनी मां के साथ हरदा आया हुआ था। वापस लौटते समय स्थानीय छीपानेर रोड पर स्वागत गेट के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक बाइक चालते हुए टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटे घायल हो गए, जिन्हें डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।

- Install Android App -

डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया। एक अन्य हादसे में युवक घायल हाे गया। पुलिस ने बताया कि रविवार रात इंदाैर राेड स्थित नाले के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बताया कि नर्मदापुरम निवासी शुभम पुत्र बिहारीलाल उम्र 30 वर्ष बीती रात इंदौर रोड स्थित नाले के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसे संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।