ब्रेकिंग
घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान! 

Harda News: नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने सूर्य उदय से पूर्व सुहागन महिलाओं को भेंट की सुहाग सामग्री, मनाया संक्रांति पर्व

हरदा : सूर्य के उत्तरायण होने एवं मकर राशि में प्रवेश करने का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जाता है।सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं ने सुहाग सामग्री भेंट की,वहीं स्नान दान भी किया।इस दौरान नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सुबह सूर्य उदय से पूर्व सुहागन महिलाओं को भोजन कराकर सुहाग सामग्री भेंट की।आयोजक श्रीमती सरोज शैलेंद्र जोशी ने इस दौरान 321 सुहागन महिलाओं को भोजन कराकर सुहाग सामग्री भेंट की।उन्होंने बताया कि माता पार्वती द्वारा मकर संक्रांति पर सुहाग सामग्री प्रदान करने का उल्लेख है, उनके आशीर्वाद से सुहाग अमर रहने की कामना से यह पर्व मनाया जाता है। श्रीमती किरण शर्मा ने बताया कि शीत ऋतु में इस दौरान सुबह धुंध होने के कारण इसे धुंधर मास कहा जाता है।वहीं आयोजन को स्थानीय बोलचाल में धुंधर मास की गवरनी कहा जाता है।नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा यह पर्व उत्साह से मनाया जाता है।पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने एक दूसरे को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी।