jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Big News Mp: हरदा के पड़ोसी जिले में एक पिता बना हैवान, बेटा पैदा हुआ तो गला घोटा, कारण जानकर हो जाओगे हैरान

12 दिन के नवजात शिशु का गला घोंटा, आरोपी गिरफ्तार

बैतूल : जिले के बजर वाड़ा गांव में 10 से 12 दिन के एक नवजात शिशु की गला घोंटकर दिल को झकझोर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। हत्यारा भी उस नवजात का पिता ही निकला।पिता चाहता था बेटी हो लेकिन बेटा होने से वो इतना दुखी हो गया। की उसने उसकी हत्या ही कर दी।
उसने नवजात शिशु को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि वह बेटी चाहता था।लेकिन उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। उसके पहले से दो बेटे हैं। जिनकी उम्र 05 व 07 वर्ष है। जब पत्नी ने तीसरी बार भी बेटे को जन्म दिया, तो वह दुखी हो गया।

- Install Android App -

घटना रविवार रात की है। बताया जाता है कि आरोपित ने नशे में घटना को अंजाम दिया और घर से भाग गया। बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष पवार ने बताया कि ग्राम बज्जरवाड़ा निवासी अनिल उईके की पत्नी रुचिका ने 12 दिन पूर्व तीसरे बेटे को जन्म दिया था। अनिल बेटी की चाह रख रहा था। उसके पूर्व से ही दो बेटे थे और तीसरा भी बेटा होने को लेकर उसका पत्नी से रविवार रात में विवाद हो गया। नशे में उसने पत्नी की पिटाई कर दी। वह बचने के लिए घर के बाहर पहुंच गई इसी दौरान अनिल ने 12 दिन पूर्व जन्मे बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी। कछ देर बाद रुचिका जब घर आई तो उसने नवजात बेटे को मृत अवस्था में देखा। रुचिका ने तत्काल अपने भाई और डायल 100 को इसकी सूचना दी।

डायल 100 से अचेत नवजात को अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही आरोपित पिता को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।