jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News: नेटवर्क विहीन 40 मतदान केंद्रों की सूचनाओं का आदान प्रदान रनर्स व वायरलेस सेट के माध्यम से होगा

हरदा : आगामी 7 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान संपन्न होगा। लोकसभा निर्वाचन के लिये विधानसभा 134 टिमरनी में 40 मतदान केन्द्रों को शेडो एरिया के रूप में चिन्हित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इन शेडो एरिया में मोबाइल के नेटवर्क नहीं होने के कारण मतदान से संबंधित विभिन्न जानकारियों की प्रदायगी के लिये 40 कर्मचारियों को रनर के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि इन 40 रनर्स में से 34 रनर्स को पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस सेट प्रदाय कर आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। शेष 6 रनर्स को मतदान केन्द्र पर ही वायरलेस सेट प्रदाय कर उसके संचालन हेतु प्रशिक्षित किया जायेगा।