jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

Harda News: नेशनल लोक अदालत 9 मार्च को, बीमा कम्पनियों के वकीलों की बैठक सम्पन्न


हरदा :
 पूरे प्रदेश में 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा के निर्देशन में एवं विशेष न्यायाधीश, प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री अनूप कुमार त्रिपाठी तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री प्रदीप राठौर की उपस्थिति में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये सोमवार को बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं श्री एम.एस.चौहान, ऋषि पारे, रामविलास कुशवाह, विष्णु कौशल, आर.सी. शर्मा के साथ न्यायायलय में चल रहे मोटर दुर्घटना अधिनियम के प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सफल बनाने हेतु ए.डी.आर. सेन्टर भवन हरदा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में गंभीरता से चर्चा की गई, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो सके। बैठक में जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री राठौर ने जिले के पक्षकारों से अनुरोध किया कि नेशनल लोक अदालत 9 मार्च को अपने प्रकरणों का निराकरण कराकर समय एवं धन की बचत कर नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये।