jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण

Harda News : पूर्व विधायक निवास पर हुआ राज्यसभा सांसद का स्वागत

हरदा :- शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर हरदा पधारे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर उन्हे साल-श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया। पूर्व विधायक डॉ. दोगने एवं समस्त कांग्रेसजनों द्वारा कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा हरदा बार-एसोसिएशन को सांसद निधि से दिए गए 10 लाख रुपये एवं स्वयं की ओर से अधिवक्ता स्व. संजय सांखला एवं अधिवक्ता स्व. अनिल घाघरे के परिवार को 50-50 हजार आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूर्व विधायक डॉ. दोगने ने कृषि मंत्री कमल पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कमल पटेल द्वारा भी विधि की पढ़ाई की गई है। जिसके पश्चात भी उनके द्वारा 30 वर्षों में आज दिनांक तक जिला अधिवक्ता संघ को किसी भी प्रकार की सहायता/सहयोग राशि प्रदान नहीं की गई है। जबकि मेने अपने 05 बर्ष के विधायकीय कार्यकाल के दौरान जिला न्यायलय परीसर में ग्रामिण क्षेत्रों से आने वाले आमजन मानस की सुविधा हेतु विधायक निधि से  07.50 लाख रूपये की राशि से शौचालय का निर्माण कराया। कमल पटेल का उक्त रवैया विधि की पड़ाई करने के पश्चात भी अधिवक्ताओं के प्रति उदासिनता को दर्शाता है। इस  दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, डॉ. प्रकाश झबर, हेमंत टाले, लखन सिंह मौर्य, युसुफ बाबा, कैलाश पटेल, पुरूषोत्तम कोठारी, बद्री जोशी, विजय सूरमा, सुभाष पटेल, भूपेश पटेल, अनिल दुबे, संजू दुबे, अवनी बंसल, गौरी शंकर शर्मा, सेठी पटेल, हरिमोहन शर्मा, दुर्गादास पाटील, राधेश्याम सिरोही, चुन्नीलाल रायखेरे, गोविन्द व्यास, संजय भायरे, शंकर सोलंकी, सुरेन्द्र विश्नोई, गगन अग्रवाल, आहद खान, अमर रोचलानी, मुन्ना पटेल, रिंकू पगारे, धर्मेन्द्र चौहान, योगेश चौहान, शेलेन्द्र जोशी, सावन शर्मा, आकाश चंद्रवंशी, मंजीत बघेल, असलम पठान, अश्फाक खान, अजय पाटील, राज पटेल, संजय अग्रवाल, कृष्णा विश्नोई, भूपेश बाबल, राजू रिंणवा, धर्मेन्द्र शिन्दे, जुगनू अली, बंटी वर्मा, रूपेश दोगने, देवेन्द्र राजपूत, लालू राजपूत, मदन गौर, एवं संजय पांडे सहित सैकड़ो कांग्रेसजन  उपस्थित थे।

- Install Android App -

दिनाँक:- 05/08/2023        

 डॉ. रामकिशोर दोगने
 पूर्व विधायक हरदा