jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News : प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी अब 26 जुलाई तक कर सकेंगे शालाओं के विकल्प का चयन

हरदा : प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में प्रदर्शित शालाओं के विकल्प के चयन के लिए समय सीमा में वृद्धि की गई है। संचालक लोक शिक्षण श्री के.के. द्विवेदी ने बताया कि अब प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी https://trc.mponline.gov.in/ पोर्टल पर 26 जुलाई तक शालाओं के विकल्प के चयन कर सकेंगें। पूर्व में यह तिथि 24 जुलाई निर्धारित थी। अभ्यर्थियों को आवंटित जिले की विज्ञापित समस्त शालाओं को प्राथमिकता क्रम में चयन करना होगा। अभ्यर्थियों को सभी शालाओं का अनिवार्य रूप से चयन करना होगा अन्यथा उनके विकल्प लॉक नहीं होगें। प्राथमिक शिक्षक का पद जिला संवर्ग का है, अतः उन्हें आवंटित जिला किसी भी स्थिति में परिवर्तित नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन के लिए 26 नवंबर 2022 को जारी विज्ञापन के अनुक्रम में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 में अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी, जिनके नाम संवर्गवार अनुक्रम मेरिट क्रम में हैं, उनकी एम.पी. ऑनलाईन के पोर्टल पर जिलेवार प्रावधिक चयन सूची जारी की जा चुकी है। निर्धारित समयावधि में शाला का विकल्प चयन न करने पर अथवा संबंधित को शालाएं आवंटित न हो पाने की स्थिति में विभाग की प्राथमिकता के आधार पर आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध रिक्तियों में से शाला का आवंटन किया जाएगा। यह आवंटन विभागवार, नियोक्तावार, संवर्गवार रोस्टर के आधार पर होगा। च्वाइस फिलिंग के आधार पर पदस्थापना अभ्यर्थी का अधिकार नहीं है, अतः अभ्यर्थी यह दावा नहीं कर सकेगा कि उसे विकल्प अनुसार ही पदस्थापना दी जाए। विभागीय प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति एवं पदस्थापना की जा सकेगी। अभ्यर्थी नियोजन संबंधी अद्यतन स्थिति के लिए एम.पी. ऑनलाईन का पोर्टल https://trc.mponline.gov.in/ को नियमित रूप से देख सकते हैं।